पेट की चर्बी बढ़ने के कारण
पेट की चर्बी बढ़ने के कारण
आपके पेट में अगर थोड़ी बहुत चर्बी जमा है तो यह ठीक है परंतु पेट में ज्यादा चर्बी जमा होने के कारण हमें कई शारीरिक समस्या होने लगती है। साथ ही यह दिखने में भी अच्छा नहीं लगता। पेट की चर्बी बढ़ने के कारण आज हम आपको बढ़े हुए पेट के क्या कारण है इसके बारे में विस्तार से बताने जा रहे है।
पेट की चर्बी बढ़ने के निम्नलिखित कारण हो सकते हैं
- आपका खान पान सही डाइट का न लेना पेट की चर्बी बढ़ने का मुख्य कारण हो सकता है। अपनी डाइट से ट्रांस फैट को निकालिये और हाई प्रोटीन वाली डाइट का सेवन करें।
- ज्यादा मीठा खाने से भी आपका वजन बढ़ता है चाहे खाद्य पदार्थ हो या पेय पदार्थ। इसमे एडिटिव्स, प्रिजर्वेटिव, और कृत्रिम रंग होते हैं, जो पेट की चर्बी को बढ़ाने का काम कर रहे हैं।
- अत्यधिक खाने से भी आपका पेट बढ़ने लगता है। जिससे आपके पेट के आसपास चर्बी जमा होने लगती है।
- वे लोग जिनका पाचन तंत्र कमजोर होता है। वे खाने को ठीक से नहीं पचा पाते हैं। जिसकी वजह से उनके शरीर में फैट जमा हो जाता है।
- कुछ लोगों को लगता है कि कम खाने से खाली पेट रहने से पेट कम होता है जबकि ऐसा नहीं है शरीर को सही मात्रा में पोषक तत्वों की जरूरत होती है। अगर आप खाली पेट रहते हैं तो आपके शरीर को पोषक तत्व नहीं मिलते हैं जिससे शरीर कमजोर होने लगता है। इसलिए भोजन में पोषक तत्वों की सही मात्रा होना आवश्यक है।
- शराब शुगर बढ़ाने का काम करती है। ऐसा इसलिए कि उसे हमारा शरीर शुगर के रूप में तोड़ता है और फिर ये अतिरिक्त फैट में परिवर्तित हो जाती है। शराब की ये अतिरिक्त चीनी भी सूजन और पेट के मोटापे का कारण बन सकती है। इसलिए ज्यादा शराब पीने से बचें।
- कई बार आपके शरीर का वजन आनुवांशिक कारणों से भी बढ़ता है पर इसे नियंत्रित किया जा सकता है। इसके लिए आपको संतुलित डाइट लेनी होगी और शारीरिक व्यायाम भी करना होगा।
तो दोस्तों यह थे पेट की चर्बी बढ़ने के कारण आशा करते है आपको हमारी यह पोस्ट पसंद आई होगी।
धन्यवाद,
और भी पढ़ें-

Comments
Post a Comment