पेट के ऊपरी हिस्से में दर्द के कारण

 पेट के ऊपरी हिस्से में दर्द के कारण kya hai?

pet-ke-upari-hisse-me-dard-ke-karan


पेट दर्द एक आम समस्या है। यह किसी भी उम्र के व्यक्ति को हो सकती है। अक्सर हम इसे गैस या एसिडिटी मानकर नजरअंदाज कर देते हैं। यह बहुत ही मामूली बात है, किसी बीमारी विशेष का संकेत नहीं है। जब भी शरीर का कोई अंग प्रभावित होता है तो इसका असर हमारे शरीर के दूसरे अंगों पर भी पड़ता है। 

पेट के दर्द कई प्रकार हैं जिन्हें हम पेट के किस हिस्से में दर्द हो रहा है, उसके आधार पर बांट सकते हैं। आज हम आपसे सिर्फ पेट के ऊपरी हिस्से में दर्द के बारे में बात करेंगे। ऊपरी पेट में दर्द होने के अनेक कारण हो सकते हैं, ज्यादातर हम इसे एसिडिटी या गैस समझकर घर में ही इसका उपचार कर लेते हैं। पर कभी-कभी यह गंभीर बीमारी का संकेत हो सकता है। पेट में होने वाले दर्द किडनी, फेफड़ों या हर्ट से जुड़ी बीमारियों का लक्षण भी हो सकता है। आइये जानते है कि पेट के ऊपरी हिस्से में दर्द के कारण क्या हो सकते हैं। 

पेट के ऊपरी हिस्से में दर्द के कारण

pet-ke-upari-hisse-me-dard-ke-karan


1. अपच 

खाना का ठीक से न पचना पेट दर्द के मामले में सबसे पहला कारण है। पेट संबंधी अधिकतर समस्याओं का कारण खाने का ठीक से न पचना होता है। हम अपनी व्यस्त जीवनशैली में भोजन के लिए भी समय नहीं निकाल पाते। यह जरूरी है कि हम सही समय पर भोजन करें और खाने को ठीक से चबा-चबा कर खाएं। अपच के कारण पेट के ऊपर हिस्से में या तो दोनों तरफ जलन हो सकती है। 

2.गैस्ट्रोओसोफेगल रिफ्लक्स डिजीज 

यह एसिड रिफ्लक्स है जो आपके एसोफैगल लाइनिंग को परेशान कर सकता है। जीईआरडी में आपको गैस की वजह से छाती में जलन या भारीपन महसूस हो सकता हैै। साथ ही आपको छाती में दर्द, निगलने की समस्या, खट्टी डकार और सोने में परेशानी महसूस हो सकती है। 

3. गॅाल ब्लैडर में पथरी

पित्ताशय की थैली में पथरी होने से भी आपको पेट के ऊपरी हिस्से में दर्द हो सकता है। पित्ता एक पाचक द्रव है जो लीवरम में बनता है और पित्ताशय में जाकर जमा होता है। जब पित्त ज्यादा बनने लगता है तो वह पथरी का रूप ले लेता है। जिसकी वजह से आपके पेट में दर्द होने लगता है। यह दर्द बाकी पेट दर्द से भिन्न होता है क्योंकि इसमे आपको ब्रेस्टबोन के नीचे अचानक तेज दर्द महसूस हो सकता है। पित्त पथरी के कारण होने वाला दर्द कई मिनटों से लेकर कई घंटों तक रहता है। ऐसी परिस्थिति में डॅाक्टर आपको पित्ताशय की थैली हटाने के लिए सर्जरी का सुझाव देते हैं। 

4. पेप्टिक अल्सर 

यह पेट की परत में एक घाव जैसा है। पेप्टिक अल्सर आपकी छोटी आंत के ऊपरी हिस्से या पेट की परत मेें भी हो सकता है। इसका कारण बैक्टिीरियल इंफेक्शन या एस्पिरिन जैसे कुछ पेनकिलर्स दवाओं का उपयोग करना हो सकता है। 

5. गैस्ट्राइटिस 

ऐसे व्यक्ति जो शराब का अधिक सेवन करते हैं उन्हें, गैस्ट्राइटिस की समस्या ज्यादा होती है। इसमे पेट की परतों में सूजन आ जाती है जिसकी वजह से आपको पेट के ऊपरी हिस्से में दर्द महसूस हो सकता है साथ ही जलन भी हो सकती है जो खाना खाते समय या खाने के बाद बढ़ सकती है। अगर गैस्ट्राइटिस से बचाव करना है तो ज्यादा तेल मसाले वाले खाने से आपको बचना चाहिए। 

6. फूड प्वाइजनिंग

दूषित भोजन या बासी खाना खाने से फूड प्वाइजनिंग की बीमारी हो सकती है। येे किसी भी वायरस, बैक्टीरिया या पैरासाइट के कारण होने वाले इंफेक्शन की वजह से हो सकती है। इसके लक्षणों की बात करें तो फूड प्वाइजनिंग में उल्टी आना, जी मितलाना और पेट में दर्द आदि के होने पर तुरंत डॅाक्टर से चेक अप कराएं। 

7. लीवर से जुड़ी बीमारियो में पेट दर्द 

लीवर से जुड़ी बीमारी जैसे हेपेटाइटिस या लीवर एब्सेस में आपको पेट के ऊपरी हिस्से में दर्द हो सकता है। लीवर एब्सेस एक गंभीर स्थिति है जिसमे रोगी के लीवर में फोड़ा हो जाता है जिससे लीवर डैमेज हो जाता है। 

तो यह थे पेट के ऊपरी हिस्से में दर्द के कारण। इसके अलाव महिलाओं में पीरियड्स, यूटीआई इंफेक्शश्न की वजह से भी दर्द हो सकता है। तो अगर आपको पेट के ऊपरी हिस्से में  दर्द हो तो इसे नजरअंदाज न करें और शीघ्र ही अपने चिकित्सक से परामर्श लेें। 

धन्यवाद्,

और पढ़ें-



Comments

Popular posts from this blog

बैंक में खाता कैसे खोलें?

निर्जला एकादशी का पौराणिक इतिहास

Solar rooftop yojna क्या है?