निर्जला एकादशी का पौराणिक इतिहास

निर्जला एकादशी व्रत 2022| जानिये निर्जला 

एकादशी व्रत का पौराणिक इतिहास





हिंदू धर्म में एकादशी का विशेष महत्व है हर माह में दो एकादशी पड़ती है इनमें से निर्जला एकादशी का विशेष महत्व होता है। यह व्रत ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी को रखा जाता है। निर्जला एकादशी का व्रत भगवानद विष्णु को समर्पित है इस दिन हम विष्णु भगवान की पूजा-अर्चना करते हैं इस एकादशी के व्रत का खास महत्व होता है आइये जानते है कि साल 2022 में यह एकादशी कब है इसके साथ ही आज के इस लेख में हम आपको निर्जला एकादशी 2022 से जुड़ी पौराणिक कथा के बारे में भी बताएंगे इसलिए इस लेख को अंत तक पढ़ें।

निर्जला एकादशी तिथि 2022 

आरंभ तिथि- सुबह 10 जून, सुबह 7 बजकर 25 मिनट से 
समापन तिथि- 11 जून, शाम 5 बजकर 45 मिनट तक

निर्जला एकादशी व्रत का पौराणिक इतिहास 



निर्जला एकादशी को भीमसेन एकादशी या पांडव  एकादशी भी कहा जाता है क्योंकि इसे पांडुपुत्र भीम ने किया था। पौराणिक कथा के अनुसार सभी पांडव और द्रौपदी विष्णु भगवान के भक्त थे और वे सभी हर एकादशी का व्रत किया करते थे, लेकिन भीम भूखे नहीं रह सकते थे इसलिए वे एकादशी का व्रत नहीं करते थे परंतु उनके मन में एक दुख रहता था कि वे इस प्रकार भगवान विष्णु का अनादर कर रहे। अपनी परेशानी को एक दिन भीम ने महर्षि व्यास के सामने रखा 
तब महर्षि व्यास ने कहा कि अगर वे वर्ष की समस्त एकादशी का व्रत नहीं कर सकते तो उन्हें एक निर्जला एकादशी का व्रत जरूर करना चाहिए। इस व्रत को वे अगर पूरी श्रद्धा और विधि से करेंगे तो समस्त एकादशियों का पुण्य उन्हें मिल जाएगा। भीमसेन ने उनकी बात मान ली और सोचा 24 एकादशी का व्रत करने से अच्छा है कि एक व्रत कर लिया जाए। उसी समय से निर्जला एकादशी को भीमसेन एकादशी कहा जाने लगा। 

निर्जला एकादशी की पूजा कैसे करें-

  • एकादशी के दिन सूर्योदय से पहले स्नान करके स्वच्छ कपड़े धारण कर लें 
  • पूजा स्थान को स्वच्छ करके वहां गंगाजल छिड़के।
  • चैकी पर सफेद वस्त्र बिछाकर उस पर भगवान विष्णु की मूर्ति या चित्र स्थापित कर दें। 
  • एकादशी व्रत का संकल्प लें
  • भगवान विष्णु का पाठ करें और उन्हें पीले पुष्प अर्पित करें। 
  • व्रती पूरे दिन निराहार और निर्जल रहें। 
  • अगले दिन द्वादशी को सुबह व्रत का पारण करें। 

निष्कर्श 

हम आशा करते हैं कि आपको निर्जला व्रत के पौराणिक इतिहास के बारे में अब जानकारी हो गई होगी अन्य किसी जानकारी के लिए नीचे कमेंट बॅाक्स में हमें लिखें और पोस्ट को अपने मित्रों और रिश्तेदारों के साथ शेयर करें। 








Comments

Popular posts from this blog

बैंक में खाता कैसे खोलें?

Solar rooftop yojna क्या है?