बैंक में खाता कैसे खोलें?
बैंक में खाता कैसे खोलें?
वर्तमान युग में सभी लोगों के बैंक में खाते होंगे लेकिन आज भी ऐसे कई लोग हैं जिनके पास बैंक अकाउंट ही नहीं है और न ही उन्हें पता है कि बैंक में खाता खुलवाने के क्या लाभ हैं। आज की हमारी पोस्ट में हम आपको बताएंगे कि बैंक में खाता कैसे खोलें साथ ही इसके क्या लाभ हैं हम यह भी जानेंगे। दोस्तों बैंक में खाता खुलवाने से पहले आप यह जरूर सुनिश्चित कर लें कि आपको किस बैंक में खाता खुलवाना है आप अपने नजदीकी बैंक में जाकर चाहे तों खाता खोलने से संबंधित पूरी जानकारी ले सकते हैं।
बैंक में खाता खोलने के लिए क्या करें?
दोस्तों बैंक में खाता खुलवाना पहले की अपेक्षा अब ज्यादा सरल हो गया है क्योंकि बैंको का अधिकतम कार्य अब आॅनलाइन ही हो जाता है फिर भी अगर आपको नहीं पता कि बैंक में खाता कैसे खोलें तो हम आपको नीचे step by step guide दे रहें हैं जिसके जरिये आप अपना खाता बैंक में खुलवा सकते हैं।
- सबसे पहले आप जिस भी बैंक में अपना खाता खुलवाना चाहते हैं उसकी नजदीकी शाखा में जाकर खाता खोलने का फाॅर्म ले आइये। आपको बता दें कि बैंक द्वारा यह फाॅर्म बिल्कुल निशुल्क दिया जाता है।
- इसके बाद फाॅर्म में मांगी गई जानकारी जैसे अपना नाम, जन्म तिथि, पिता का नाम, स्थाई पता, मोबाइल नम्बर इत्यादि को ध्यानपूर्वक भर दीजिये।
- बैंको के अपने नियम एवं शर्तें होती है जिसे स्वीकार करते हुए आप जहां कही भी हस्ताक्षर मांगे गए हो वहां अपने हस्ताक्षर कर दें।
- सभी काॅलम को भरने के बाद जरूरी डाॅक्यूमेंट्स की काॅपी को अटैच करके बैंक में जाकर जमा कर दीजिये।
- फाॅर्म जमा करने के बाद बैंक कर्मचारी आपके फाॅर्म और डाॅक्यूमेंट्स का वेरिफिकेशन करेगा और आपको बैंक में खाता खोलने की स्वीकृति देगा।
- बैंक द्वारा वेरिफिकेशन के बाद आपको बैंक अकाउंट नम्बर दे दिया जाएगा।
- अगर आप बैंक की अन्य सुविधा जैसे पासबुक, नेट बैंकिंग, चेकबुक या ATM card सुविधा चाहते हैं तो फाॅर्म भरते समय ही इसके लिए दिये गए विकलपों को टिक कर सकते हैं।
कई बैंकों में अकाउंट तुरंत ही खोल दिये जाते है हांलाकि सरकारी बैंकों में एक से दो दिन का समय लग सकता है।
बैंक में खाता खोलने के क्या लाभ हैं?
- बैंक में खाता खोलने के कुछ प्रमुख लाभ इस प्रकार है।
- व्यक्ति के बचत के पैसे बैंको में पूरी तरह सुरक्षित होते हैं।
- बैंक आपको बचत खाते में पैसे जमा करने पर ब्याज देता है। ब्याज की दरें बैंको में अलग-अलग हो सकती है।
- बैंक आपको ATM कार्ड की सुविधा देता है जिससे आपको बैंक जाकर पैसा निकालने की आवश्यता नहीं होती है और आपका समय भी बच जाता है।
- कुछ बैंक Zero Balance saving account की सुविधा भी देते हैं।
- अधिकतर बैंक अपने ग्राहकों को आॅनलाइन बैंकिंग की सुविधा मुफ्त में देती हैं।
- आप बैंक में एकल या संयुक्त खाता भी खोल सकते हैं।
तो दोस्तों हमने इस पोस्ट में जाना कि बैंक में खाता कैसे खुलवाएं अगर आपके मन में कोई भी शंका या सवाल हो तो हमें कमेंट बाॅक्स में जरूर लिखें।


Comments
Post a Comment