Solar rooftop yojna क्या है?
Solar rooftop yojna क्या है?
सौर ऊर्जा को भारत में बढ़ावा देने के लिए नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय ने सोलर रूफटॅाप योजना की शुरुआत की है। इस योजना के माध्यम से देश में घर की छतों पर सोलर पैनल लगवाने की पहल की जा रही है। इस प्रकार सौर ऊर्जा के उपयोग को प्रोत्साहित किया जाएगा। सोलर योजना क्या है? यह जानने के लिए लेख को आगे पढ़े।
सोलर रूफ टॅाप योजना के तहत सरकार उपभोक्ताओं को सोलर रूफटॅाप लगवाने के लिए सब्सिडी भी प्रदान कर रही है। इस तरह पर्यावरण अनुकूल बिजली का उत्पादन होगा। और ईंधन को भी बचाया जा सकेगा। सरकार का लक्ष्य 2022 तक सौ गीगावाट सौर ऊर्जा क्षमता को हांसिल करना है।
Free Solar Rooftop yojna हेतु आवेदन प्रक्रिया
केंद्र सरकार की फ्री सोलर रूफटॅाप योजना के तहत जो भी नागरिक अपने घर की छत पर सोलर पैनल लगवाना चाहते हैं। उन्हें आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन करना होगा तभी वे इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए नीचे दिये गए स्टेप्स को फॅालो करें।
- सर्वप्रथम आपको सोलर रूफटॅाप योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- यहां पर आपको साइन अप करना होगा।
- साइन अप करने के लिए आपको फॅार्म फिल करना होगा।
- होम पर आने के बाद आपको ‘Installation interest form’ का विकल्प दिखाई देगा।
- विकल्प पर क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया पेज खुलकर आएगा।
- यहां पर आपके सामने एक फॅार्म होगा।
- फॅार्म में मांगी गई जानकारी को दर्ज कर दें।
- अब अंत में सब्मिट के बटन पर क्लिक कर दें।
- सब्मिट करने के बाद आपके मोबाइल नं पर एक OTP आएगा।
- अब ओटीपी दर्ज करने के फाइनल सब्मिट कर दें।
- इस तरह आपका आवेदन पूरा हो जाएगा।
निष्कर्श
दोस्तों हमने आपको इस आर्टिकल के माध्यम से Solar Rooftop Yojna क्या है? और कैसे आप इस योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके बारे में बताया है। अगर आपको हमारे द्वारा दी गई जानकारी अच्छी लगी हो तो इसे शेयर करना न भूलें।
धन्यवाद,
यह भी जानिये
.jpg)
.jpg)
Comments
Post a Comment