पेट के ऊपरी हिस्से में दर्द के कारण
पेट के ऊपरी हिस्से में दर्द के कारण kya hai? पेट दर्द एक आम समस्या है। यह किसी भी उम्र के व्यक्ति को हो सकती है। अक्सर हम इसे गैस या एसिडिटी मानकर नजरअंदाज कर देते हैं। यह बहुत ही मामूली बात है, किसी बीमारी विशेष का संकेत नहीं है। जब भी शरीर का कोई अंग प्रभावित होता है तो इसका असर हमारे शरीर के दूसरे अंगों पर भी पड़ता है। पेट के दर्द कई प्रकार हैं जिन्हें हम पेट के किस हिस्से में दर्द हो रहा है, उसके आधार पर बांट सकते हैं। आज हम आपसे सिर्फ पेट के ऊपरी हिस्से में दर्द के बारे में बात करेंगे। ऊपरी पेट में दर्द होने के अनेक कारण हो सकते हैं, ज्यादातर हम इसे एसिडिटी या गैस समझकर घर में ही इसका उपचार कर लेते हैं। पर कभी-कभी यह गंभीर बीमारी का संकेत हो सकता है। पेट में होने वाले दर्द किडनी, फेफड़ों या हर्ट से जुड़ी बीमारियों का लक्षण भी हो सकता है। आइये जानते है कि पेट के ऊपरी हिस्से में दर्द के कारण क्या हो सकते हैं। पेट के ऊपरी हिस्से में दर्द के कारण 1. अपच खाना का ठीक से न पचना पेट दर्द के मामले में सबसे पहला कारण है। पेट संबंधी अधिकतर समस्याओं का कारण खाने का ठीक से...