मेरे पास के किराये के मकान कैसे ढूंढे
मेरे पास के किराये के मकान कैसे ढूंढे
क्या आप भी किराये का मकान ढूंढ रहे हैं?
दोस्तों आज इंटरनेट की दुनिया हर काम आसान हो गया है किसी भी विषय की जानकारी आज हमें इंटरनेट पर मिल जाती है। आज के समय में कुछ ऐसी कम्पनियां है जिनकी मोबाइल एप्लीकेशन की मदद से हम मेरे पास के किराये के मकान आसानी से ढूंढ सकते हैं।
मेरे पास के किराये के मकान ढूंढे इन पांच एप्स की मदद से
- NESTAWAY (नेस्टावे)
- FLAT CHAT (फ्लैटचैट)
- MAGIC BRICKS (मैजिक ब्रिक्स)
- 99 ACRES (99 एकर्स)
- OLX (ओएलएक्स)
1- NESTAWAY (नेस्टावे)
नेस्टावे के विज्ञापन कई बार हमें देखने को मिलते हैं यह आॅनलाइन एप्लीकेशन आपको रेन्ट पर फुली फर्निश्ड घर उपलब्ध कराता है। इस ऐप की खास बात यह है कि इसमे आप अपनी पसंद के घर को सेलेक्ट करके शार्टलिस्ट कर सकते हैं और शार्टलिस्ट करने के बाद समय निकाल के आप इनकी लोकेशन विजिट कर सकते हैं। प्रापर्टी विजिटि करने के बाद आपको रेंटल एग्रीमेंट के लिए भी चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। आप रेंटल एग्रीमेंट के लिए इस ऐप से ही एप्लाई कर सकते हैं इस तरह यह ऐप आपका समय और मेेहनत दोनो ही बचाती है। इस ऐप में लाॅग इन करके आप अपनी पसंद का घर पा सकते हैं।
2- FLATCHAT (फ्लैटचैट)
यह आॅनलाइन ऐप दिल्ली, मुंबई, पुणे, हैदराबाद, चेन्नई जैसे शहरों में ज्यादा प्रचलित है। इस ऐप के माध्यम से अपने जरूरतों के अनुसार फ्लैट ले पाएंगे साथ ही इस ऐप के जरिये आप अपने लिये फ्लैटमेट भी चुन पाएंगे। अपनी लोकेशन और अपने बजट के अनुसार आप अपने लिए बेहतर फ्लैट ले पाएंगे।
3- MAGICBRICKS (मैजिकब्रिक्स)
यह ऐप आपको अपनी जीपीएस सुविधा के माध्यम से आपकी लोकेशन के हिसाब से घर चुनने का मौका देती है। इसका यूजर इंटरफेज बहुत ही आसान है जो सीधे यूजर को हाउस ओनर के साथ जोड़ता है। यहां किराये का मकान देने वालों की सूची, विक्रेता और खरीदार की सूची आपको दिखाई देगी। बेहतर प्रापर्टी के लिए आप इसका नोटिफिकेशन सेट कर सकते हैं जिससे आपको लेटेस्ट प्रापर्टी के बारे में अपडेट्स मिलती रहेंगी।
4- 99 acres (99 एकर्स)
यह ऐप प्रापर्टी पोर्टल 99एकर्स.काॅम का ऐप और यह बहुत ही लोकप्रिय ऐप है। ये ऐप आपको फ्री में किराये का मकान सुझाता है। आप अपने क्षेत्र के अनुसार किराये के मकानों की सूची निकाल के देगा। मकान की तस्वारों के साथ अच्छी क्वाॅलिटी के विडियोज और मैप के माध्यम से लोकेशन की भी जानकारी देगा। साथ ही इसमे आपको लैंडलाॅर्ड की डिटेल्स भी मिल जाएंगी।
5- OLX (ओएलएक्स)
मेरे पास के किराये के मकान दिलाने में ओएलएक्स ऐप भी अच्छा विकल्प है। ओएलएक्स पर आप सेकेंड हैंड सामान खरीद भी सकते हैं और बेच भी सकते हैं लेकिन अब इस ऐप के माध्यम से आप रेंट पर मकान भी ढूंढ सकते हैं और यह ऐप लोगों को पसंद भी आ रहा है। आप जिस क्षेत्र में चाहें वहां मकान ले सकते हैं। इस ऐप में भी आपको मकान के फोटोज और वीडियोज मिल जाएंगे इसके लिए आपको ऐप में लाॅग इन करना होगा।
तो यह थी वे पांच ऐप जिनके जरिये आप घर बैठे मेरे पास के किराये के मकान ढूंढ सकते हैं। यह आर्टिकल आपको कैसा लगा नीचे कमेंट करके हमें बताएं।






Comments
Post a Comment