UP भाग्यलक्ष्मी योजना 2022 के लिए आवेदन कैसे करें?

 UP भाग्यलक्ष्मी योजना के लिए आवेदन कैसे करें?

how-to-apply-online-for-UP-bhagyalakshmi-yojna-2022


भाग्य लक्ष्मी योजना उत्तर प्रदेश राज्य के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ द्वारा शुरू की गई एक नई योजना है। इसके तहत बेटियों को जन्म के समय 50,000 रुपये और माता को बैंक खाते में 5100 रुपये का बांड मिलेगा। यूपी सरकार का महिला कल्याण विभाग यूपी सरकार UP भाग्यलक्ष्मी योजना 2022 के तहत योजना को अंतिम रूप दे रही है। राज्य के इच्छुक लाभार्थी जो भी इस योजना के लिए आवेदन करना चाहते हैं। उन्हें योजना की पात्रता को पूरा करना होगा। तभी वे यूपी भाग्यलक्ष्मी योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। उत्तर प्रदेश भाग्य लक्ष्मी योजना 2022 केवल राज्य में गरीब परिवारों की लड़कियों को प्रदान की जाएगी। योजना के तहत एक परिवार से दो बेटियों को लाभ प्राप्त होगा। जिससे उनकी शिक्षा में भी उनको आर्थिक सहायता प्राप्त हो सके। 

UP भाग्यलक्ष्मी योजना 2022 के लिए आवेदन फॅार्म भरने की प्रक्रिया

  • आवेदक को सर्वप्रथम योजना के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। 
  • इसके बाद आपकी स्क्रीन पर एक होमपेज खुलेगा।
  • आपको आधिकारिक वेबसाइट से यूपी भाग्य लक्ष्मी योजना से एक पीडीएफ आवेदन पत्र डाउनलोड करना होगा।
  • पीडीएफ फाइल डाउनलोड करने के बाद, आपको आवेदन पत्र पर सभी आवश्यक जानकारी जैसे नाम, जन्म तिथि आदि भरनी होगी।
  • सभी जानकारी भरने के बाद आपको अपने सभी दस्तावेज आवेदन पत्र के साथ संलग्न करने होंगे।
  • अब आपको अपने आवेदन पत्र को नजदीक के आंगनवाड़ी केंद्र या महिला देखभाल विभाग में जमा कराना होगा। 
  • इस प्रकार आप उत्तर प्रदेश भाग्यलक्ष्मी योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं। 

UP भाग्यलक्ष्मी योजना 2022 के लिए पात्रता

how-to-apply-for-UP-bhagyalakshmi-yojna-2022


  • जो भी आवेदक इस योजना का लाभ प्राप्त करना चाहता है। उसकी वार्षिक आय दो लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए। 
  • एक वर्ष तक बच्चे का टीकाकरण स्वास्थ्य विभाग में कराया गया हो। 
  • इस योजना के तहत 18 साल से कम उम्र की लड़की की शादी नहीं होनी चाहिए।
  • माता-पिता उत्तर प्रदेश के नागरिक होने चाहिए।
  • स्वास्थ्य विभाग में बच्चे का टीकाकरण किया जाना चाहिए।
  • 31 मार्च, 2006 के बाद बीपीएल के तहत परिवारों में जन्म लेने वाली सभी लड़कियां इस योजना से लाभान्वित होने की पात्र हैं।

उत्तर प्रदेश भाग्यलक्ष्मी योजना के लिए जरूरी दस्तावेज

  1. आधार कार्ड
  2. निवास का प्रमाण पत्र
  3. आय प्रमाण पत्र
  4. जाति प्रमाण पत्र
  5. बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र
  6. बैंक खाता 
  7. मोबाइल फोन नंबर
  8. एक पासपोर्ट साइज फोटो
यह भी पढ़ें

Comments

Popular posts from this blog

बैंक में खाता कैसे खोलें?

निर्जला एकादशी का पौराणिक इतिहास

Solar rooftop yojna क्या है?