खांसी का घरेलू इलाज

 खांसी का घरेलू उपचार 

khasi-ka-gharelu-upchar

सर्दी में छोटी-मोटी स्वास्थ्य समस्याएं तो सभी को होती रहती है जैसेे खांसी, जुकाम बुखार आदि। लेकिन इसमे अगर खांसी ने आपको परेशान कर रखा है तो आज हम आपको अपनी इस पोस्ट के माध्यम से खांसी का घरेलू उपचार के बारे में बताने वाले हैं। गलें में इंफेक्शन की वजह से खांसी हो जाती है वैसे तो यह सामान्य बात है किसी भी उम्र के व्यक्ति को यह हो सकती है। पर कभी-कभी यह हमारे लिए परेशानी बन जाती है। लंबे समय तक खांसी का आना किसी गंभीर बीमारी का संकेत हो सकता है। चलिये जानते हैं कि खांसी का घरेलू इलाज क्या है और किन परिस्थितियों में हमें डॅाक्टर के पास जाना चाहिए। 

खांसी का घरेलू इलाज

  1. दिन में तीन बार भांप लें। यह फेफड़ों में जमे बलगम को दूर करता है। 
  2. गुनगुने पानी का जितना हो सके सेवन करें यह गले में मौजूद कफ को बाहर निकालने में मदद करता है। 
  3. रात में सोने से पहले गुण का सेवन करें। 
  4. गुण के अलावा आप रात में सोने से पहले एक चम्मच शहद का सेवन भी कर सकते हैं। 
  5. एक गिलास पानी में अदरक को कूट कर डाल दे और इस पानी को तब तक उबाले जब तक यह ण्क कप न हो जाए। यह खांसी में आराम पाने का बहुत ही कारगर उपाय है। आप चाहें तो इसमे स्वाद के लिए एक चम्मच शहद भी मिला सकते है। 
  6. खांसी के लिए मुलैठी का उपयोग करना बहुत ही लाभदायक होता है। मुलैठी की डंडी को तोड़कर कुछ देर के लिए मुंह में दबाएं। 
  7. दूध में हल्दी डालकर पियें। हल्दी में एंटी बैक्टिीरियल और एंटी वायरल के गुण होते हैं जिससे खांसी में बहुत आराम मिलता है। 
  8. तुलसी की पत्तियों को पानी में उबालकर उसका काढ़ा बनाकर पीने से गले का इंफेक्शन पूरी तरह से खत्म कर देता है। 
  9. एक चम्मच प्याज के रस में लगभग डेढ़ चम्मच शहद मिलाकर दिन में दो बार पियें। इससे खांसी में जल्द आराम मिलता है। 
  10. गिलोय के रस का सेवन करने से पुरानी से पुरानी खांसी में मिलता है। 
  11. एक चम्मच प्याज के रस में लगभग डेढ़ चम्मच शहद मिलाकर दिन में दो बार पियें। इससे खांसी में जल्द आराम मिलता है। 
  12. गिलोय के रस का सेवन करने से पुरानी से पुरानी खांसी में मिलता है।
  13. 8-10 बादाम को रात में भिगोकर सुबह खाली पेट इसका सेेवन करने से खांसी में बहूत आराम मिलता है।  

खांसी में क्या खाएं क्या नहीं

  1. अगर आप खांसी से छुटकारा पाना चाहते हैं तो ठंडी तासीर वाले खाद्य पदार्थों का सेवन बंद कर दें। 
  2. खांसी में एलर्जी वाले खाद्य पदार्थों का सेवन न करें। 
  3. फलों में स्ट्राबेरी, पपीता और केला न खाएं इससे खांसी में तीव्रता आती है। 
  4. खाने में गर्म और ताजा भोेजन करें। 
  5. खाने में लहसुन एवं प्याज भी अधिक न खाएं। 
  6. गर्म पानी का सेवन करें। 
यह भी पढ़ें 

            Comments

            Popular posts from this blog

            बैंक में खाता कैसे खोलें?

            निर्जला एकादशी का पौराणिक इतिहास

            Solar rooftop yojna क्या है?